हम इस पोस्ट में बताने वाले E-Visa , Sticker Visa And Arival on Visa के बारे में ,दुनिया में कही भी यात्रा करना अब पहले से कहीं अधिक आसान हो गया है। लेकिन किसी भी देश में यात्रा करने से पहले वीज़ा (Visa) की आवश्यकता होती है। वीज़ा एक ऐसा डॉक्यूमेंट है जो अनुमति देता है ,किसी व्यक्ति को दूसरे देश में प्रवेश करने, रहने और काम करने की Visa कई प्रकार के होते हैं, लेकिन मुख्य रूप से तीन प्रकार सबसे ज़्यादा चर्चित हैं: ई-वीज़ा (E-Visa), स्टिकर वीज़ा (Sticker Visa), और आगमन पर वीज़ा (Visa on Arrival)। आइए इन तीनों के बारे में विस्तार से जानें।
E-Visa- ई -वीज़ा क्या है?
E-Visa एक इलेक्ट्रॉनिक वीज़ा होता है, इसमें आपको न तो Embassy (दूतावास) जाने की जरूरत होती है और न ही किसी एजेंट के पास जाना पड़ता है। आप घर बैठे ही अपने कंप्यूटर या मोबाइल से ऑनलाइन visa के लिए आवेदन कर सकते है , वीज़ा आपका बहुत कम समय में बन जाएगा और आपके ईमेल पर प्राप्त हो जएगा जिसका प्रिंट निकल कर आप ले जा सकते है।
E-Visa Benifit -ई-वीज़ा के फायदे:
- E-visa आपका बहुत ही समय में बन कर मिल जाता है
- इसके लिए आपको दूतावास जाने की जरूरत नहीं होती।
- इसे आप कही से भी कभी भी आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते है ,इसमें प्रक्रिया आसान और तेज होती है।
- E-Visa में ट्रैकिंग सुविधा होती है – जिससे आप जान सकते हैं कि आपका वीज़ा कहाँ तक पहुंचा है।
E -Visa ई-वीज़ा लगभग 60 देशों के लिए होता है जिसमे उदहारण –
- भारत, दुबई (UAE), थाईलैंड, श्रीलंका, सिंगापुर, मलेशिया, टर्की आदि देशों ने ई-वीज़ा की सुविधा दी है।।
Sticker Visa -स्टिकर वीज़ा क्या है?
- स्टिकर वीज़ा जिसमे आपके पासपोर्ट पर एक स्टिकर या लेबल के रूप में चिपकाया जाता है। यह वीज़ा आमतौर पर तब प्राप्त होता है जब आप संबंधित देश के Embassy दूतावास या वीज़ा सेंटर में जाकर आवेदन करते हैं।
Sticker Visa स्टिकर वीज़ा के मुख्य बिंदु:
- ऐसे लेने के लिए आपको Embassy या वीज़ा सेंटर में ऑफलाइन आवेदन करना होता है।
- इसमें आपके सभी डॉक्यूमेंट को जमा करना होगा ,
- इसमें आपका बायोमेट्रिक फिंगरप्रिंट और फोटो ये सभी Embassy या वीज़ा सेंटर जाकर देना होगा।
- पासपोर्ट जमा करना होता है ताकि उस पर वीज़ा स्टिकर लगाया जा सके।
Sticker Visa Benifit – स्टिकर वीज़ा के फायदे:
- कई देशों में यह एकमात्र स्टीकर वीज़ा विकल्प होता है।
- इसमें लंबे समय के लिए वीज़ा मिलता है (जैसे स्टूडेंट या वर्क वीज़ा)।
- यह अधिक अधिकारिक माना जाता है और पूरी वेरिफिकेशन प्रक्रिया के बाद मिलता है।
- स्टिकर वीज़ा बनने में अधिक समय लगता है , यह प्रकिया ऑफलाइन है जिसमे आपको वीज़ा सेंटर जाना होगा
किन देशों के लिए Sticker Visa जरूरी होता है?
- अमेरिका (USA)
- यूनाइटेड किंगडम (UK)
- कनाडा
- ऑस्ट्रेलिया
- यूरोपीय देशों (जैसे फ्रांस, जर्मनी आदि – शेंगेन वीज़ा)
Visa on Arrival -आगमन पर वीज़ा क्या है?
Visa on Arrival (VoA) एक ऐसी सुविधा है जिसमें किसी देश में पहुंचने के बाद वीज़ा दिया जाता है। मतलब, पहले से आवेदन करने की जरूरत नहीं होती। आप जब उस देश के एयरपोर्ट पर पहुंचते हैं, वहीं वीज़ा काउंटर पर वीज़ा जारी किया जाता है।
Visa On Arrival – आगमन पर वीज़ा के मुख्य बिंदु:
- इसमें पहले से कोई आवेदन नहीं करना होता है
- इसमें आपको सीधे देश के एयरपोर्ट पर काउंटर से वीज़ा प्राप्त होता है।
- इसमें बनने में थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।
- इस वीज़ा के लिए आपको एयरपोर्ट पर ही शुल्क जमा करना होता है।
Visa on Arrival के फायदे:
- यह E-Visa तात्कालिक यात्रा में बहुत उपयोग है
- इसकी प्रक्रिया सरल और आसान है।
- इससे आप इमरजेंसी में बिना वीज़ा के यात्रा कर सकते है
- यह E-Visa ज्यादतर टूरिस्ट्स के लिए होती है।
- हर देश के नागरिकों को यह सुविधा नहीं मिलती।
- इसमें एयरपोर्ट पर वीज़ा रिजेक्ट होने का खतरा हो सकता है
निम्नलिखित देशों में भारतीय नागरिकों को Visa on Arrival मिलता है?
- थाईलैंड
- मालदीव
- इंडोनेशिया
- नेपाल
- भूटान
- जॉर्डन
- केन्या
- श्रीलंका (ETA से)
- म्यांमार
- ध्यान दें: Visa on Arrival की सुविधा समय और परिस्थितियों के अनुसार बदल सकती है। यात्रा से पहले संबंधित देश की वेबसाइट पर जाकर जानकारी जरूर लें।
वीज़ा आवेदन के समय ध्यान रखने योग्य बातें:
- पासपोर्ट की वैधता कम से कम 6 महीने होनी चाहिए।
- पासपोर्ट में खाली पेज होने चाहिए।
- सही जानकारी देना बहुत जरूरी है।
- ट्रैवल इंश्योरेंस की आवश्यकता हो सकती है।
- होटल बुकिंग और रिटर्न टिकट दिखाना पड़ सकता है।
- E-Visa और Visa on Arrival की स्थिति अक्सर बदलती रहती है – अपडेट रहना जरूरी है।
निष्कर्ष (Conclusion):
इस पोस्ट में हमने E-Visa , Sticker Visa , Visa On Arrival के बारे में बताया हमे उम्मीद है की आपको यह जानकारी पसंद आया हो , अगर आपके कुछ सवाल हो या विचार हो तो कमेंट में साझा कर सकते है
इन्हे भी पढ़े –
- E-Passport : आइए जाने ई-पासपोर्ट क्या है ? इससे सम्बंधित विस्तृत जानकारियाँ
- Passport Related Information : आइए जाने पासपोर्ट से संबधित जानकारियाँ विस्तार पूर्वक
- Gamca Medical : गल्फ देशो में जाने के लिए गमका मेडिकल के बारे में जाने विस्तार से
- 10 ऐसे काम जिन्हे सिख कर आपके पास जॉब की कभी कमी नहीं होगी
- ECR & ECNR Passport क्या है ? आखिर दोनों में क्या अंतर है आइये जाने
- Medical विदेश जाने के लिए Normal or Gamca Medical की सम्पूर्ण जानकारी जान ले
- Visa क्या है कितने प्रकार के होते है
Join WhatsApp Channel |
Click Here |
Join Telegram Channel |
Click Here |