10th के बाद ITI करें या Diploma
भारत में अधिकांश छात्र 10वीं पास करने के बाद यह तय नहीं कर पाते कि उन्हें ITI (Industrial Training Institute) करना चाहिए या Diploma (Polytechnic )। यह छोटा सा फैसला छात्र के करियर की दिशा तय करता है, इसलिए इसमें पूरी जानकारी और समझ के साथ कोई भी कोर्स करना चाहिए ,
आइए पहले जाने ITI क्या है?
- ITI (Industrial Training Institute) भारत सरकार द्वारा चलाया जाने वाला एक Technical Course है, जिसका उद्देश्य छात्रों को इंडस्ट्री के अनुकूल Technical और Trade की Skill देना है।
ITI करने के लिए निम्लिखित बातें:
- कोर्स की समय अवधि: 6 महीने से 2 साल
- योग्यता: 10वीं पास
- प्रवेश प्रक्रिया: कुछ संस्थानों में मेरिट, और कुछ में एंट्रेंस एग्ज़ाम
- कोर्स टाइप: टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल ट्रेड्स
ITI के लोकप्रिय ट्रेड्स:
- Electrician
- Fitter
- Welder
- Plumber
- Mechanic Diesel
- Computer Operator
- COPA (Computer Operator and Programming Assistant)
आइए अब जाने Diploma (Polytechnic) क्या है?
यह एक तकनीकी शिक्षा कोर्स है, जिसमे छात्रों को इंजीनियरिंग या तकनीकी फील्ड में गहराई से पढ़ाई और Practical Knowledge प्रदान करता है।
Diploma कोर्सेस की प्रमुख बातें:
- कोर्स की समय अवधि: 3 साल
- योग्यता: 10वीं पास होना चाहिए
- प्रवेश की प्रक्रिया: इसमें राज्य स्तरीय पर एंट्रेंस एग्ज़ाम देना होता है (जैसे JEECUP, DCECE)
- डिग्री स्तर का कोर्स: यह कोर्स करने के बाद आप जूनियर इंजीनियर कहलाते है और इसके साथ साथ आप आगे बी.टेक में सीधे प्रवेश कर सकते है।
डिप्लोमा की लोकप्रिय शाखाएं:
- Mechanical Engineering
- Civil Engineering
- Electrical Engineering
- Computer Science
- Electronics & Communication
- Automobile Engineering
ITI और Diploma में मुख्य अंतर
ITI | Diploma |
---|---|
Course Duration 6 माह – 2 वर्ष में | Course Duration -3 वर्ष |
योग्यता – 8th /10th | योग्यता – केवल 10th |
कोर्स स्तर- Basic Trade Skills | कोर्स स्तर- Engineering level education |
पढ़ाई की गहराई- Limited | पढ़ाई की गहराई- More in-depth topic study |
Fees – ₹2,000 – ₹15,000 प्रति वर्ष | Fees – ₹10,000 – ₹35,000 प्रति वर्ष |
नौकरी के मौके- Trade Based Government/Private | नौकरी के मौके – Engineering level Government/Private |
उच्च शिक्षा- इसमें डिप्लोमा की अपेक्षा काम माना जाता है | उच्च शिक्षा – यह से आईटीआई से उच्च शिक्षा है ,इसके बाद आप B.Tech में प्रवेश ले सकते है। |
ITI कोर्स करने के बाद नौकरी के अवसर
- Government Sector: Trade work in Railways, BSNL, DRDO, ONGC, PWD etc.
- Private Sector: Technical jobs in automobile, electrical, construction companies
- Self employment: Electrician, Plumber, Mechanic etc.
Diploma कोर्स करने के बाद नौकरी के अवसर
- Government Sector: Railway, SSC JE, PWD, CPWD etc for Junior Engineer posts
- Private Sector: Engineering companies like L&T, TATA, BHEL
- Higher Education: Direct admission to the second year of B.Tech (Lateral Entry
अगर बात करे सैलरी की तुलना
ITI पास (औसत) | Diploma पास (औसत) |
---|---|
Fresher – ₹8,000 – ₹15,000 | Fresher – ₹12,000 – ₹25,000 |
3+ years – ₹20,000 – ₹30,000 | 3+ years- ₹25,000 – ₹40,000 |
In Abroad- ₹30,000 – ₹60,000+ | In Abroad – ₹40,000 – ₹80,000+ |
अगर बात करे किसे क्या चुनना चाहिए?
अपने स्थिति के अनुसार | बेहतर विकल्प |
---|---|
अगर आप जल्दी कमाना चाहते हैं | ITI |
अगर आप इंजीनियरिंग पढ़ना चाहते हैं | Diploma |
अगर आप सरकारी टेक्निकल जॉब चाहते हैं | दोनों विकल्प अच्छे हैं |
अगर आप विदेश जाना चाहते हैं | Diploma बेहतर है |
ITI करने के बाद भविष्य की संभावनाएं
- यदि आप यह कोर्स करते है तो सीमित टेक्निकल के पदों तक ही आप पहुंच पाएँगे ,लेकिन आप जल्द कमाना शुरू कर सकते है।
- इसमें अनुभव के आधार पर तरक्की ज्यादा मिलेंगे आपके पास जितना ज्यादा अनुभव होगा आपका वेतन उतना ही अच्छा होगा।
- इस कोर्स को पूरा करने के बाद आप अपना स्वरोजगार कर सकते है, जिसमे आप अच्छा इनकम कर सकते है।
Diploma करने के बाद की संभावनाएं:
- डिप्लोमा करने के बाद आप B.Tech में प्रवेश ले सकते है जिसमे आपका कोर्स 4 साल के अलावा 3 साल ही करना होगा।
- इसमें आपको इंजीनियरिंग लेवल के जॉब मिलेंगे और ITI से ज्यादा उच्च पद आपको मिल सकते है।
- इसे करने के बाद आप स्टार्टअप या फ्रीलांस कर सकते है जिसमे इंजीनियरिंग के सर्विस दे सकते ह
ITI और Diploma के लिए प्रवेश परीक्षा आपको देना होगा
राज्य | ITI परीक्षा बोर्ड | Diploma परीक्षा बोर्ड |
---|---|---|
उत्तर प्रदेश | SCVT / NCVT | JEECUP |
बिहार | ITICAT | DCECE |
महाराष्ट्र | DVET ITI | MH CET |
प. बंगाल | WBSCVT | JEXPO |
अन्तः अगर देखा जाए तो दोनों ही कोर्स अपने अपने जगह बेहतर है , चाहे आप आईटीआई करे या फिर डिप्लोमा , आपके भविष्य पर कोई फर्क नहीं पड़ता , आप अपनी मेहनत से आगे बढ़ेंगे ,लेकिन दोनों के समय अवधी और कोर्स करने का खर्च अलग अलग जो आप अपने अनुसार चयन कर सकते है।
- दोनों ही बहुत कोर्स अच्छे हैं, लेकिन आपको लक्ष्य के आधार पर चुनाव करना सही होगा:
- यदि आप जल्दी नौकरी चाहते हैं और खर्च कम करना चाहते हैं, तो ITI सबसे बेहतर विकल्प है।
- यदि आप भविष्य में इंजीनियरिंग करना चाहते हैं या अच्छी सैलरी वाली तकनीकी नौकरी करना चाहते हैं, तो फिर Diploma (Polytechnic) आपके लिए बेस्ट विकल्प है।
निष्कर्ष –
इस पोस्ट में हमने ITI और Diploma के बारे में बताया है , दोनों की क्या क्या मुख्य बाते है जिन्हे आपक ध्यान रखना चाहिए , दोनों कोर्स अपने जगह पे बेहतर है आप चयन अपने अनुसार कर सकते है , हमें उम्मीद है की आपको यह पोस्ट पसंद आया हो ,अगर आपके कुछ सवाल या सुझाव हो तो हमें कमेंट में जरुरु साझा करे।
इन्हे भी पढ़े
- 10वीं पास क्या विदेश में जॉब कर सकते है | 10th pass Videsh me Job
- 10 ऐसे काम जिन्हे सिख कर आपके पास जॉब की कभी कमी नहीं होगी
- CV, Resume kaise bnaye ? Biodata ऐसा बनाये की हर जगह सेलेक्ट हो जाए
- 12th के बाद कौन सा कोर्स करें ,12th ke baad kya kare ?
✅ FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)
Q1: क्या ITI के बाद B.Tech कर सकते हैं?
नहीं, पहले आपको डिप्लोमा करना होगा, फिर B.Tech.
Q2: Diploma (Polytechnic) के बाद कौन सी सरकारी नौकरी मिलती है?
Junior Engineer (JE), SSC, JE, रेलवे JE, आदि।
Q3: इसमें से कौन सा कोर्स विदेश जाने में मदद करता है?
Diploma कोर्स, खासकर इलेक्ट्रिकल या मैकेनिकल में
आपके लिए एक सवाल जिनका उत्तर हमे कमेंट में दे –
Qआप कौन सा कोर्स करना चाहेंगे , और कौन से ब्रांच से , या कर लिया है तो आपके नजर से ITI या Diploma Polytechnic कौन सा बेहतर है ?