WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

ECR & ECNR Passport Information : आइए जाने पासपोर्ट अप्लाई करते समय ECR और ECNR पासपोर्ट के बारे में

ECR और ECNR पासपोर्ट क्या है? आइए जाने इससे जुड़ी जानकारियाँ 

भारत में यदि आप पासपोर्ट बनाने जा रहे है ,तो आपने ECR और ECNR Passport  जैसे शब्द जरूर सुने होंगे। पासपोर्ट अप्लाई करते समय यह ऑप्शन देखने को मिलता है ,कई लोगों को यह स्पष्ट नहीं होता कि ECR और ECNR का मतलब क्या है, इनमें अंतर क्या है, और कौन-सा पासपोर्ट उनके लिए उपयुक्त है। इस पोस्ट में हम ECR और ECNR पासपोर्ट से जुड़ी हर जानकारी को सरल और विस्तार से समझाएंगे।

ECR और ECNR क्या है?

ECR का पूरा नाम है Emigration Check Required, और ECNR का मतलब है Emigration Check Not Required

यदि हम इन्हे सरल शब्दों में कहें तो:

  • ECR Paasport : इसका मतलब यह है कि अगर आप कुछ विशेष देशों में काम करने के उद्देश्य से जाना चाहते हैं तो आपको Emigration Check  कराना आवश्यक है।
  • ECNR Passport : इसका मतलब है कि आपको Emigration को  चेक की जरूरत नहीं है, और आप सीधे विदेश यात्रा कर सकते हैं।

ECR Passport  क्या होता है?

ECR Passport  उन व्यक्तियों को जारी किया जाता है जो शैक्षणिक रूप से 10वीं कक्षा से नीचे तक ही पढ़ाई किए है , और उनके पास कोई भी  पेशेवर काम का प्रमाण पत्र नहीं है। 

इसका मुख्य कारण है की उनका कोई भी देश कम पढ़े लिखे लोग को शोषण या धोखाधड़ी से बच सकें।

यदि किसी व्यक्ति का पासपोर्ट ECR कैटेगरी में आता है और वह निम्नलिखित 18 देशों में नौकरी के लिए जाना चाहता है, तो उसे Protector of Emigrants (POE) से अप्रूवल लेना जरूरी होता है:

ECR Passport पर निम्नलिखित देशों की सूची जहाँ आप जा सकते है –

  1. संयुक्त अरब अमीरात (UAE)       
  2. सऊदी अरब
  3. कुवैत
  4. ओमान
  5. कतर
  6. बहरीन
  7. मलेशिया
  8. लेबनान
  9. थाईलैंड
  10. इंडोनेशिया
  11. इराक
  12. अफगानिस्तान
  13. सीरिया
  14. सूडान
  15. लीबिया
  16. यमन
  17. जॉर्डन
  18. दक्षिणी सूडान

ECNR Passport  क्या होता है?

ECNR Passport  उन लोगों को जारी किया जाता है जिन्होंने कम से कम 10वीं कक्षा पास की है या जिनके पास प्रोफेशनल योग्यता है। ऐसे व्यक्तियों को उपरोक्त 18 देशों में काम के लिए जाने से पहले किसी विशेष अप्रूवल की जरूरत नहीं होती।

ECNR पासपोर्ट धारक दुनिया के किसी भी देश में बिना इमिग्रेशन चेक के यात्रा कर सकते हैं, उनके पास  वैध वीजा और दस्तावेजों के साथ होने चाहिए 

ECR Passport  और ECNR Passport  में मुख्य अंतर

ECR Passport 

ECNR Passport

ECR Full For: – Emigration Check RequiredECNR Full From :- Emigration Check Not Required
10वीं कक्षा से कम पढ़े लिखे लोगो को यह पासपोर्ट दिया जाता है 10वीं कक्षा या उससे ऊपर पढ़े लिखे लोगो को यह पासपोर्ट दिया जाता है 
Emigration चेक कवना अनिवार्य है Emigration चेक करवाना अनिवार्य नहीं है 
विदेशी रोजगार के अवसर सीमित है तथा नियमो के साथ है विदेशी रोजगार के अवसर स्वतंत्र रूप से उपलब्ध है , किसी भी देश में जा सकते है। 

यदि आपका Passport  ECR है , तो आप ECNR में बदल सकते है ?

यदि आपके पास पहले ECR पासपोर्ट है और आपने अब 10वीं या उससे अधिक की शिक्षा पूरी कर ली है, या कोई पेशेवर प्रमाण पत्र  प्राप्त कर ली है, तो आप अपने पासपोर्ट को ECNR में अपडेट कर सकते हैं।

ECNR Passport बनवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज:

  1. 10वीं या उससे ऊपर की शैक्षणिक प्रमाणपत्र की कॉपी
  2. आधार कार्ड
  3. पैन कार्ड
  4. निवास प्रमाण पत्र
  5. पुराना पासपोर्ट (यदि है)
  6. पासपोर्ट साइज फोटो
  7. आवेदन पत्र (फॉर्म-2)

कैसे पता करे आपका Passport ECR है ?

अपने पासपोर्ट में ECR या ECNR  जानने के लिए नीचे दिए गए तरीकों का उपयोग करें:

1. पासपोर्ट में जानकारी देखें:

  • यदि आपके पासपोर्ट के अंतिम पेज  पर “Emigration Check Required” लिखा है, तो यह ECR पासपोर्ट है।
  • यदि ऐसा कुछ नहीं लिखा है, तो समझिए कि वह ECNR पासपोर्ट है।

2. ऑनलाइन जांच करे :

आप पासपोर्ट सेवा की वेबसाइट पर लॉगिन करके अपनी पासपोर्ट एप्लिकेशन की जानकारी से भी यह स्थिति जान सकते हैं।

https://portal2.passportindia.gov.in

ECR Passport  होने पर क्या समस्या हो सकती है?

यदि आपके पास ECR पासपोर्ट है और आपने POE अप्रूवल के बिना ECR देशों में प्रवेश करने की कोशिश की, तो:

  • आपको एयरपोर्ट से ही डिपोर्ट (वापस भेजा) किया जा सकता है।
  • भारी जुर्माना या कानूनी कार्रवाई हो सकती है।
  • भविष्य में वीजा मिलने में परेशानी हो सकती है।

इसलिए यदि आप नौकरी के उद्देश्य से विदेश जा रहे हैं और ECR पासपोर्ट है, तो POE से अप्रूवल लेना अनिवार्य है।

 

POE Approval  कैसे लें?

ECR पासपोर्ट धारक को POE Approval  के लिए निम्नलिखित प्रक्रिया है 

प्रक्रिया:

  1. पासपोर्ट और वीजा की कॉपी जमा करें
  2. रोजगार प्रस्ताव की प्रति (Offer Letter)
  3. कंपनी का लेटर और कॉन्ट्रैक्ट
  4. मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट
  5. सुरक्षा जमा (यदि लागू हो)

 

ECNR कैटेगरी में किन्हे रखा जाता है?

ECNR पासपोर्ट निम्नलिखित व्यक्तियों को स्वतः प्राप्त होता है:

  1. सभी 10वीं पास या उससे ऊपर पढ़े व्यक्ति
  2. सरकारी कर्मचारी
  3. सेना, नौसेना या वायुसेना के सेवानिवृत्त
  4. पेशेवर जैसे डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, चार्टर्ड अकाउंटेंट आदि
  5. 18 वर्ष से कम और 50 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति
  6. विदेश में जन्मे भारतीय नागरिक
  7. NRI या OCI कार्ड धारक
  8. जो लोग विदेश पर्यटन, व्यवसाय, शिक्षा या परिवार से मिलने जा रहे हैं

ECR और ECNR पासपोर्ट के लिए आवेदन कैसे करें?

ECR या ECNR के लिए आप निम्न प्रक्रिया का पालन करें:

  1. पासपोर्ट सेवा पोर्टल पर जाएं: https://portal2.passportindia.gov.in
  2. नया पासपोर्ट या री-इशू के लिए आवेदन करें
  3. व्यक्तिगत विवरण भरते समय अपनी शिक्षा और पेशेवर योग्यता सही दर्ज करें
  4. उचित दस्तावेज अपलोड करें
  5. एप्लिकेशन सबमिट करें और अपॉइंटमेंट लें
  6. निर्धारित केंद्र पर जाकर बायोमेट्रिक और दस्तावेज सत्यापन करवाएं

नौकरी के लिए महत्वपूर्ण –

यदि आप नौकरी की तलाश कर रहे है , तो निचे दिए लिंक पर क्लिक कर आवेदन करे जहाँ आपसे  सभी जानकारी मांगे जाते है साथ में आवेदन शुल्क 200 रुपया देना होगा ,यह भर्ती मैनपावर कंपनी के माध्यम से किया जाएगा

जहाँ आपके आवेदन को विभिन्य कंपनियों में भेजा जाएगा ,आपकी योग्यता के अनुसार जिस भी कंपनी में आपका चयन होगा ,वहाँ आपको  इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा ,यदि आप योग्य पाए जाते है, तो आपको नियुक्ति पत्र दे दिए जाएंगे 

Abroad Job vacancy Apply Now 2026 : Important Links 

Apply NowClick here 
Gulf Job Paper Click Here

निष्कर्ष 

इस पोस्ट में हमने ECR और ECNR Passport के बारे में जाना ,जिसमे  यदि आप पढ़े-लिखे हैं या कोई पेशेवर योग्यता रखते हैं, तो आपको ECNR कैटेगरी में रखा जाता है। अन्यथा, आप ECR में आते हैं और विशेष देशों में नौकरी के लिए जाने से पहले इमिग्रेशन अप्रूवल लेना आवश्यक होता है।

यदि आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो  अपने विचार और सवाल कमेंट में जरूर साझा करे 

इन्हे भी पढ़े – 

Join WhatsApp Channel
 Click Here
Join Telegram Channel
 Click Here

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top